गुरुवार, 4 मई 2017

KADDU AUR KELE KE KOFTE

आज मैं आप को कद्दू और केले के कोफ्ते बनाना सिखाऊंगी। 



आवश्यक सामग्री 

१ कप कद्दूकस किया कद्दू 

कद्दू -केले के कोफ्ते 

२ उबले आलू कद्दूकस किये हुए 
२ प्याज कृश किये हुए 
४ टमाटर पिसे हुए  
२ चम्मच बेसन 
२ चम्मच सरसों तेल 
रिफाइंड आयल 
१/२  कप मलाई 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१ १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
३ चम्मच धनिया पाउडर 
१ चम्मच गरम मसाला 
१ तेज पत्ता 
१ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 
हरा धनिया 
नमक स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

कद्दू को निचोड़ कर ,केला ,बेसन ,धनिया  पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला कर मिश्रण बना कर गूँथ लें। 
इस मिश्रण के बेलनाकार कोफ्ते बना कर रिफाइंड आयल में ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। 
ग्रेवी बनाने के लिए तेल को गरम कर इसमें तेज पत्ता डालें ,प्याज को भूरा होने तक भून लें ,इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट ,गरम मसाला ,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,टमाटर  डाल कर तेल छोड़ने तक भूनें। अब इसमें  मलाई मिला कर दो कप गरम पानी मिला कर अच्छे से चला दें और नमक मिला दें। 
इसमें खौल आने पर कोफ्ते मिला दें  गैस बंद कर दें और धनिया पत्ते से सजा कर सर्व करें। 

बुधवार, 3 मई 2017

AMBI PYAJ KI CHATNI

आज मैं आप को अम्बी प्याज की चटनी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

अम्बी प्याज की चटनी 

१ बारीक़ कटी अम्बी 
२ प्याज कटी हुई 
४ हरी मिर्च कटी हुई 
२ चम्मच जीरा 
१ चम्मच राइ 
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
१ चम्मच हल्दी 
२ चम्मच सरसों का तेल 
नमक स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

मिक्सी में अम्बी ,प्याज ,हरी मिर्च और एक चम्मच जीरा डाल कर अच्छे से पीस लें। 
एक तड़का पैन में तेल गरम कर ,राइ और जीरा ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
इस चटनी को परांठे या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं।