आज मैं आप को करोंदे मिर्च की सब्जी बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री
१०० ग्राम करोंदे
२० -२५ हरी मिर्च
२ बारीक़ लम्बे कटे प्याज
१ / २ चम्मच हल्दी पाउडर
१ चम्मच जीरा
१ /२ चम्मच हल्दी
१ चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
एक कड़ाही में तेल गरम करें ,इसमें जीरा ,प्याज डाल कर भून लें।
इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर थोड़ा और भून लें।
अब इसमें करोंदे और मिर्च के साथ नमक मिला कर चला दें और ३ मिनट के लिए ढंक कर पका लें।
३ मिनट बाद इसे चला दें और दोबारा ३ मिनट के लिए पकने दें।
इसे खाने में सब्जी की तरह प्रयोग कर सकते हैँ या अचार की तरह खा सकते हैँ।




















