मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

UTTAPAM

आज मैं आप को घर पर उत्तपम बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
उत्तपम 
३ कप सूजी
२ कप दही
१/२ चम्मच बेकिंग सोडा
१/२ चम्मच नमक
१ बारीक़ कटा प्याज
२ बारीक़ कटे टमाटर
२ बारीक़ कटी हरी मिर्च
रिफाइंड आयल
बनाने की विधि 
सूजी ,दही ,बेकिंग सोडा ,नमक और १ कप पानी मिला कर गाढ़ा घोल बना लें और २० मिनट के लिए रख दें।
२० मिनट बाद ,नॉन स्टिक तवे पर १ चम्मच तेल डाल कर इस घोल को फैला दें।
इसके ऊपर कटे हुए प्याज और टमाटर फैला दें।
तवे के किनारों की तरफ से उत्तपम के नीचे १ चम्मच तेल डालें।
अब इसे सावधानी से पलट लें।
सिंक  जाने पर इसे गरमागरम सांभर के साथ खाएं।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।



गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

ANGOOR AUR KAKDI KI SABJI

आज मैं आपको अंगूर और ककड़ी की सब्जी बनाना सिखाऊंगी। 
अंगूर और ककड़ी की सब्जी 
आवश्यक सामग्री 
१ कटोरी अंगूर 
१ कटोरी पतली कटी हुई ककड़ी 
२ पिसी हुई प्याज 
२ चम्मच तेल 
४ पिसे हुए टमाटर 
१ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 
२ चम्मच हरी धनिया 
४ बारीक़ कटी हरी मिर्च 
१ चम्मच गरम मसाला 
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
२ चम्मच  धनिया पाउडर 
२ चम्मच नमक 
बनाने की विधि 
एक कड़ाही में तेल गरम करें। 
इसमें गरम मसाला और प्याज का पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भून लें। 
अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिला कर हल्का भूने। 
इसमें हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और १/२ कप पानी मिला कर ५ मिनट भूने। 
अब इसमें टमाटर पेस्ट मिला दें और पानी सूखने तक अच्छे से तेल छोड़ने तक भूने। 
अब इसमें ककड़ी मिला दें और १/२ कप पानी मिला कर ५ मिनट ढँक कर पकाये। 
जब ककड़ी हलकी गल जाये तो इसमें अंगूर मिला कर २ मिनट और गरम करें। 
अंत में १/२ चम्मच चीनी मिला दें। 
इसे ऊपर से धनिया पत्ते से सजा कर सर्व करें। 
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।



















बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

AALOO MATAR KI TIKKI

आलू मटर की टिक्की 
आज मैं आप को आलू मटर की टिक्की बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री (२ प्लेट के लिए)
५ मध्यम आकार के उबले हुए आलू 
१ छोटा कप उबली मटर 
१ कप कॉर्नफ्लोर (अरारोट)
१ पतली कटी प्याज 
पतली कटी पत्तागोभी 
खट्टी चटनी 
मीठी चटनी
चाट मसाला 
भुना हुआ जीरा पाउडर 
नमक 
तलने के लिए रिफाइंड आयल 
१ कटोरी फेंटा हुआ हल्का मीठा दही (एक चम्मच चीनी)
बनाने की विधि 
उबले हुए आलू को छील कर कद्दूकस कर लें। 
इसमें अरारोट मिला कर अच्छे से गूँथ लें। 
अब इसकी छोटी -२ टिक्की बनाकर उसमे मटर भर कर अच्छे से गोल आकार में बना लें। 
इन टिक्की को नॉन स्टिक तवे पर थोड़े से तेल में करारी होने तक सेंक लें। 
अब एक प्लेट में टिक्की को रख कर हलके से दबा दें , इसके ऊपर दही , खट्टी चटनी,मीठी चटनी ,पत्ता गोभी और कटी हुई प्याज से सजा कर ऊपर से स्वादानुसार नमक ,जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल कर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।






मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

IMLI-SONTH KI CHATNI

आज मैं आप को इमली और सौंठ की चटनी बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
१०० ग्राम इमली
२०० ग्राम गुड़
२ चम्मच हल्दी पाउडर
५० ग्राम सोंठ पाउडर
१ चम्मच नमक
१/२ चम्मच काला नमक
१०-१२ छोटे कटे छुहारे
१ चम्मच जीरा
१ चम्मच गरम मसाला
२ चम्मच तेल
२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि 
इमली को २ घंटे के लिए १/२ कटोरी गुनगुने पानी में भिगो दें।
अब इमली के गूदे को अच्छे से छान लें।
एक कड़ाही में तेल गरम कर इसमें जीरा ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,सोंठ पाउडर और गरम मसाला एक साथ डाल कर हल्का भूने।
अब इसमें इमली का गूदा डाल दें।
अब इसमें छुहारे ,काला नमक और सादा नमक डाल कर ५ मिनट तक खौला लें।
अब गुड़  मिला कर ५ मिनट और खौलाएं।
ठंडा होने पर आपकी चटनी तैयार है।
इस चटनी को आप लंबे समय तक रख सकते हैं ये जल्दी ख़राब नहीं होती। 

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

DHANIYA KI KHATTI CHATNI

धनिया की खट्टी चटनी 
आज मैं आप को धनिये की खट्टी चटनी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम धनिया 
१८-२० सूखी खटाई 
८-१० हरी मिर्च 
१ चम्मच जीरा 
१/२ चम्मच नमक 

बनाने की विधि 
सबसे पहले खटाई को २-घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। 
धनिये के सारे डंठल काट कर निकाल दें। 
बचे हुए धनिये को छोटा -२ काट लें। 
सारी सामग्री को मिक्सी में डाल कर पानी के साथ १०-मिनट तक पीस लें। 
इस चटनी को २ से ३ दिन तक रख कर उपयोग कर सकते हैं। 

रविवार, 12 फ़रवरी 2017

SHAKAHARI MOMOS

आज मैं आप को मोमो बनाना सिखाऊंगी। 

मोमो 
आवश्यक सामग्री 
१ कप मैदा 
१ कप बारीक़ कटी पत्ता गोभी 
१ बारीक़ कटी प्याज 
१ कद्दूकस की हुई गाजर 
१/४ चम्मच नमक 
१ चम्मच रिफाइंड तेल 
बनाने की विधि 
एक नॉन स्टिक पैन में १ चम्मच तेल गरम करें। 
अब इसमें कटी हुई गाजर ,पत्ता गोभी और गाजर को सॉते कर लें। 
मैदे को थोड़ा सा पानी मिला कर सख्त गूँथ लें। 
इस मैदे की छोटी -२ पूरियां बना लें। 
अब पूरी में सॉते किया हुआ थोड़ा सा मिश्रण रखकर इसे अच्छे से किनारों पर दबा कर बंद कर लें। 
इसी प्रकार सभी पूरियों को भरकर रख लें। 
अब इन सभी को भाप वाले बर्तन में रख कर अच्छे से भाप दें। 
इन मोमो को चटपटी चटनी के साथ मजे से खायें। 

CHATPATI CHATNI

आज मैं आप को इस ब्लॉग का पहला व्यंजन चटपटी चटनी बनाना सिखाऊंगी। 
चटपटी चटनी 

आवश्यक सामग्री 
८-१० लहसुन की कली 
८-१० लाल मिर्च 
२ चम्मच निम्बू का रस 
१/२ चम्मच नमक 

बनाने की विधि 
लहसुन की कली अच्छे से छील लें। 
लाल मिर्चो को पानी से धो लें। 
अब सारी सामग्री को मिक्सी के जार में डाल कर १/२ कप पानी 
मिला कर अच्छे से हिला कर १० मिनट तक पीस लें। 
इस चटनी को आप किसी भी स्नैक के साथ मजे से खा सकते हैं। 


AAJ SE MAIN YE NAYA BLOG PAGE START KAR RAHI HUN.JIS PAR KEVAL CHATPATE VYANJAN MILENGE.