शुक्रवार, 24 मार्च 2017

CREAMY CHEESE TOAST

 आज मैं आप को क्रीमी चीज टोस्ट बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

५-६ पीस ब्रेड  

क्रीमी चीज़ टोस्ट  

१ प्याज 
१ टमाटर 
१ चम्मच चीज स्प्रेड 
१ चम्मच ताजा क्रीम 
१-२ हरी मिर्च 
नमक स्वादानुसार 
३-४ काली मिर्च 
धनिया पत्ते 
२ चम्मच सूजी 
४ चम्मच बटर 

बनाने की विधि 

प्याज ,टमाटर को छील कर,धनिया पत्ते ,काली मिर्च मिला क्रश कर लें। 
इसमें सूजी ,चीज स्प्रेड ,ताजा क्रीम और नमक मिला कर फिलिंग बना लें। 
एक नॉन स्टिक तवे पर बटर गरम करें और एक ब्रेड पीस पर फिलिंग स्प्रेड अच्छे से लगा कर सेंक लें। 
दूसरी साइड सेंकने के लिए इसे धीरे से पलट लें। 
दोनों तरफ सिंकने के बाद इसे बीच से त्रिभुज के आकार में काट कर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

गुरुवार, 23 मार्च 2017

BHARWAN BEGAN

आज मैं आप को भरवाँ बैगन बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

भरवाँ बैंगन 

४ छोटे बैगन 
२ प्याज 
४ चम्मच मूंगफली के दाने 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
२ चम्मच धनिया पाउडर 
२ चम्मच सौंफ पाउडर 
१ चम्मच अमचूर पाउडर 
१/२ चम्मच पिसा जीरा 
२ चम्मच सरसों  का तेल 
नमक स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

बैगन को बीच में चीरा लगाकर रख लें। 
प्याज को काट कर मोटा क्रश कर लें। 
मूंगफली के दाने भूनकर मोटा क्रश कर लें। 
प्याज ,मूंगफली ,हल्दी ,मिर्च ,धनिया ,सौंफ ,अमचूर और जीरा पाउडर मिला कर इस मिश्रण को बैगन के चीरे में भर दें। 
इनभरे हुए बैगन को एक धागे से हल्का सा बांध लें। 
कड़ाही में सरसों का तेल अच्छे से गरम करें ,अब गैस धीमी कर इसमें बैगन धीरे -२ डाल कर ढंक दें और ४ मिनट पकने दें। 
४ मिनट बाद बैगन को पलट कर दूसरी तरफ पका लें। 
अब इसमें बचा हुआ मसाला ऊपर से डाल कर अच्छे से चला दें और ढांक कर ५ मिनट और पकाएं। 
अच्छे से पक जाने के बाद गैस बंद कर दें। 
प्लेट में निकाल कर ऊपर से धनिया पत्ते से सजा कर सर्व करें। 
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

मंगलवार, 21 मार्च 2017

NOODLE IDLI

आज मैं आप को चावल से नूडल इडली बनाना सिखाऊंगी। 

नूडल इडली 

आवश्यक सामग्री 

१ कप चावल का आटा 
१ चम्मच घी 
१/४ चम्मच नमक 

बनाने की विधि 

चावल के आटे को हल्का सा भून ले। 
एक भारी तली का बर्तन ले कर उसमे १ १/२ कप पानी डाल कर उबाल लें। 
इसमें नमक ,घी और चावल का आटा मिलाकर १५-२० मिनट के लिए ढँक कर रख दें। 
अब नूडल मेकर में इस मिश्रण को भरकर ,इडली के सांचों में नूडल भर लें। 
इन नूडल इडली को ५ मिनट के लिए भाप में पका लें। 
अब ये खाने के लिए तैयार हैं। 
इन्हें हरी चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

मंगलवार, 14 मार्च 2017

BREAD KE CUTLET

आज मैं आप को ब्रेड के कटलेट बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

६ आलू उबले हुए 

ब्रेड के कटलेट 

१ चम्मच पिसा जीरा 
१ चम्मच गरम मसाला 
१ चम्मच धनिया पाउडर 
१ चम्मच अमचूर पाउडर 
१ चम्मच चाट मसाला 
१ चम्मच बारीक़ कटी हरी मिर्च 
२ चम्मच कटे हुई हरी धनिया 
१/२ चम्मच हींग 
६-७ ब्रेड के पीस 
तलने के लिए रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर करे ,इसमें जीरा पाउडर ,हरी मिर्च ,गरम मसाला ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और आलू को हाथ से फोड़ कर डालें। 
इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए अच्छे से भून ले। 
इसमें चाट मसाला और अमचूर पाउडर मिला कर ,ऊपर से धनिया पत्ते डाल कर एक प्लेट में निकाल लें। 
एक बाउल में १/२ कप पानी ले कर इसमें हींग अच्छे से घोल लें। 
इस हींग वाले पानी में ब्रेड के पीस को सोक कर लें। 
इस ब्रेड पीस में बीच में भुना हुआ थोड़ा सा मिश्रण रख कर चारों तरफ से ब्रेड को फोल्ड करें और अच्छे से हाथ से दबाकर निचोड़ कर सारा पानी निकाल दें। 
इसी प्रकार सारे ब्रेड पीस के गोले बनाकर रख लें। 
एक कड़ाही में रिफाइंड आयल ले कर अच्छे से गरम करें ,इसमें ब्रेड के गोले डाल कर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर निकाल लें। 
इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

बुधवार, 8 मार्च 2017

KACHCHE KELE KE CHIPS

आज मैं आप को कच्चे केले के चिप्स बनाना सिखाऊंगी। 

केले के चिप्स 

आवश्यक सामग्री 

१ किलो कच्चे केले 
तलने के लिए रिफाइंड आयल 
नमक स्वादानुसार 
चाट मसाला 
काली मिर्च पाउडर 

बनाने की विधि 

केले के छिलकों को छील लें। 
इन छिले हुए केलों को पतला -२ काट लें। 
एक कड़ाही में तेल गरम कर इन चिप्स को हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। 
इन्हें एक थाली में निकाल कर ऊपर से नमक ,चाट मसाला और काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला लें। 
इसे चाय के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

मंगलवार, 7 मार्च 2017

KASURI METHI AUR KALI MIRCH KI MATTHI

आज मैं आप को कसूरी मेथी और काली मिर्च की मट्ठी बनाना सिखाऊंगी 


आवश्यक सामग्री 

२ कप मैदा 
३/४ कप घी 
४०-५० काली मिर्च साबुत 
१ चम्मच कसूरी मेथी 
१ चम्मच अजवाइन 
१ चम्मच गरम मसाला 
नमक स्वादानुसार 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर
तलने के लिए रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 


मैदे में घी ,अजवाइन ,कसूरी मेथी ,गरम मसाला और नमक मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
अब ऊपर से पानी के छींटे मार कर सख्त गूँथ लें। 
इसे १०-१५ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। 
आटे के छोटे -२ हिस्से ले कर उसे हथेली की सहायता से प्रेस करें और बीच में एक काली मिर्च लगा कर तेल में सुनहरा होने तक,धीमी गैस पर तल लें। 
सुनहरा होने पर इन्हें निकाल लें और ठंडा होने पर सर्व करें। 
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।


शुक्रवार, 3 मार्च 2017

DAHI BADE

आज मैं आप को उरद की दाल के दही बड़े बनाना सिखाऊंगी। 


आवश्यक सामग्री 

दही बड़े 

१ कप धुली हुई उरद की दाल 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर 
मीठी चटनी 
फ़ेंटा हुआ दही 
गरम मसाला 
चाट मसाला 
भुना हुआ जीरा पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

दाल को ५ -६ घंटे तक पानी में भिगोने के बाद मिक्सी में पीस लें। 
इस पिसी हुई दाल में बेकिंग पाउडर मिला कर अच्छे से फेंट ले। 
एक कड़ाही में आयल गरम कर , इस मिश्रण की छोटी -२ गोलियां बना कर डीप फ्राई कर लें। 
सुनहरा भूरा होने पर इन्हें निकाल कर एक भगोने में भरे पानी में डाल दें। 
पानी से ५ मिनट बाद इन्हें दबाकर निकाल लें। 
सर्व करने के लिए बडो को एक प्लेट में रखकर ऊपर से दही,चटनी,गरम मसाला ,भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक डाल कर दें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।