आज मैं आपको मुम्बई का प्रसिद्ध बड़ा पाव बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री
१ पैकेट पाव
३-४ उबले हुए आलू
![]() |
बड़ा पाव |
१ चम्मच हरी मिर्च बारीक़ कटी
१ चम्मच जीरा
३-४ लौंग
१ चम्मच गरम मसाला
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१ चम्मच हल्दी पाउडर
१ चम्मच धनिआ पाउडर
१ चम्मच अमचूर पाउडर
१ चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
२ चम्मच कटे हुए धनिया पत्ता
१ कप बेसन
तलने के लिए रिफाइंड आयल
बनाने की विधि
एक बाउल में बेसन ले कर १/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,१/४ चम्मच हल्दी पाउडर ,१/४ चम्मच जीरा और नमक मिला कर १/२ कप पानी के साथ गाढ़ा घोल बना कर रख दें।
एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल कर इसमें जीरा ,लौंग ,हरी मिर्च ,गरम मसाला ,धनिए पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,नमक ,अमचूर पाउडर और आलू तोड़कर मिला कर अच्छे से चलाकर ऊपर से धनिआ पत्ता डाल कर गैस बंद कर दें ,और ठंडा होने दें।
एक कड़ाही में डीप फ्राई करने के लिए तेल गरम करें।
आलू के मिश्रण के गोल-२ गोले बना कर बेसन के घोल में लपेट कर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से डीप फ्राई कर लें।
पाव को बीच से काट कर उसमे बड़ा रख कर ,हरी चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ गरमागरम सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें