आज मैं आप को नाश्ते के लिए पोहे बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री
![]() |
पोहे |
१ १/२ कप पोहे
१ चम्मच तेल
१ चम्मच जीरा
१ चम्मच राइ
१ चम्मच सौंफ
२-३ हरी मिर्च बारीक़ कटी
१ चम्मच हल्दी पाउडर
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१ चम्मच धनिया पाउडर
१ चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
१/२ निम्बू का रस
२ चम्मच मटर के के दाने
१ प्याज बारीक़ कटा
बनाने की विधि
पोहे को धोकर इसका पानी निकल दें और इसमें चीनी मिला कर १५ मिनट के लिए छोड़ दें।
कड़ाही में तेल गरम कर जीरा ,राइ,मटर और प्याज भूनें।
अब इसमें हरी मिर्च डाल कर भूनें।
अब इसमें हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और पोहे डाल कर अच्छे से चलायें।
इसके ऊपर सौंफ और नमक मिला कर मिक्स कर लें।
मिक्स हो जाने पर ऊपर से निम्बू रस ,कटी प्याज और सेव ,धनिया पत्ते से सजा कर गरमागरम पेश करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें