आज मैं आप को गुजरात का प्रसिद्ध ढोकला बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री
१ कप बेसन
![]() |
ढोकला |
३/४ कप सूजी
स्वादानुसार नमक
२ चम्मच चीनी
१ निम्बू का रास
१/२ चम्मच सोडा
१ चम्मच राइ
१ चम्मच तिल
१ चुटकी हींग
१/२ चम्मच हल्दी
१ चम्मच तेल
१ चम्मच करी पत्ता
४-५ हरी मिर्च बीच से कटी हुई
१/२ चम्मच अजीनोमोटो
१ कप दही
बनाने की विधि
बेसन ,सूजी ,दही ,चीनी और अजीनोमोटो को एक बाउल में १/२ कप पानी की सहायता से घोल बना कर रख दें।
१५ मिनट के बाद इसमें सोडा मिला कर अच्छे से बीट कर लें।
अब स्टीमर में एक ऊँचे किनारे वाली प्लेट में घी लगा कर इस घोल को भरकर ,१५ मिनट के लिए स्टीम कर लें।
निम्बू और चीनी को मिला कर घोल बना लें।
एक पैन में करी पत्ता ,राइ ,तिल ,हरी मिर्च और हींग ,तेल के साथ चटका लें और स्टीम किये हुए ढोकला के ऊपर से डाल दें।
इसके ऊपर निम्बू -चीनी का घोल डाल कर पीस में काट लें।
इसे चटनी के साथ सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें