रविवार, 16 अप्रैल 2017

NAMKIN PAPDI

आज मैं आप को नमकीन पापड़ी बनाना सिखाऊंगी। 

नमकीन पापड़ी 

आवश्यक सामग्री 

१ कप मैदा 
स्वादानुसार नमक 
१ चम्मच अजवाइन 
४ चम्मच देसी घी 
तलने के लिए रिफाइन्ड आयल 

बनाने की विधि 

२ चम्मच मैदा अलग निकाल कर बाकी मैदा में नमक ,२ चम्मच घी ,अजवाइन मिला कर गूँथ लें और १५ मिनट लिए रख दें। 
अब बचे हुए घी और मैदा का घोल बना लें। 
गुंथे हुए मैदा को लम्बा बेल लें ,बेली हुई पूड़ी को एक -२ कर ६ बार फोल्ड करें और हर बार फोल्ड करने से पहले उस पर घी -मैदा का घोल लगा दें। 
इस फोल्ड की हुई लोई को दोबारा लम्बा बेल कर इसके लम्बे -२ पट्टियां काट लें। 
अब इन पट्टियों को पुनः २ इंच के टुकड़ों में काट लें और कड़ाही में तेल गरम कर डीप फ्राई कर लें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें