आज मैं आप को क्रीमी चीज टोस्ट बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री
५-६ पीस ब्रेड
![]() |
क्रीमी चीज़ टोस्ट |
१ प्याज
१ टमाटर
१ चम्मच चीज स्प्रेड
१ चम्मच ताजा क्रीम
१-२ हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
३-४ काली मिर्च
धनिया पत्ते
२ चम्मच सूजी
४ चम्मच बटर
बनाने की विधि
प्याज ,टमाटर को छील कर,धनिया पत्ते ,काली मिर्च मिला क्रश कर लें।
इसमें सूजी ,चीज स्प्रेड ,ताजा क्रीम और नमक मिला कर फिलिंग बना लें।
एक नॉन स्टिक तवे पर बटर गरम करें और एक ब्रेड पीस पर फिलिंग स्प्रेड अच्छे से लगा कर सेंक लें।
दूसरी साइड सेंकने के लिए इसे धीरे से पलट लें।
दोनों तरफ सिंकने के बाद इसे बीच से त्रिभुज के आकार में काट कर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें