सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

DHANIYA KI KHATTI CHATNI

धनिया की खट्टी चटनी 
आज मैं आप को धनिये की खट्टी चटनी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम धनिया 
१८-२० सूखी खटाई 
८-१० हरी मिर्च 
१ चम्मच जीरा 
१/२ चम्मच नमक 

बनाने की विधि 
सबसे पहले खटाई को २-घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। 
धनिये के सारे डंठल काट कर निकाल दें। 
बचे हुए धनिये को छोटा -२ काट लें। 
सारी सामग्री को मिक्सी में डाल कर पानी के साथ १०-मिनट तक पीस लें। 
इस चटनी को २ से ३ दिन तक रख कर उपयोग कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें