मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

IMLI-SONTH KI CHATNI

आज मैं आप को इमली और सौंठ की चटनी बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
१०० ग्राम इमली
२०० ग्राम गुड़
२ चम्मच हल्दी पाउडर
५० ग्राम सोंठ पाउडर
१ चम्मच नमक
१/२ चम्मच काला नमक
१०-१२ छोटे कटे छुहारे
१ चम्मच जीरा
१ चम्मच गरम मसाला
२ चम्मच तेल
२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि 
इमली को २ घंटे के लिए १/२ कटोरी गुनगुने पानी में भिगो दें।
अब इमली के गूदे को अच्छे से छान लें।
एक कड़ाही में तेल गरम कर इसमें जीरा ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,सोंठ पाउडर और गरम मसाला एक साथ डाल कर हल्का भूने।
अब इसमें इमली का गूदा डाल दें।
अब इसमें छुहारे ,काला नमक और सादा नमक डाल कर ५ मिनट तक खौला लें।
अब गुड़  मिला कर ५ मिनट और खौलाएं।
ठंडा होने पर आपकी चटनी तैयार है।
इस चटनी को आप लंबे समय तक रख सकते हैं ये जल्दी ख़राब नहीं होती। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें