रविवार, 12 फ़रवरी 2017

SHAKAHARI MOMOS

आज मैं आप को मोमो बनाना सिखाऊंगी। 

मोमो 
आवश्यक सामग्री 
१ कप मैदा 
१ कप बारीक़ कटी पत्ता गोभी 
१ बारीक़ कटी प्याज 
१ कद्दूकस की हुई गाजर 
१/४ चम्मच नमक 
१ चम्मच रिफाइंड तेल 
बनाने की विधि 
एक नॉन स्टिक पैन में १ चम्मच तेल गरम करें। 
अब इसमें कटी हुई गाजर ,पत्ता गोभी और गाजर को सॉते कर लें। 
मैदे को थोड़ा सा पानी मिला कर सख्त गूँथ लें। 
इस मैदे की छोटी -२ पूरियां बना लें। 
अब पूरी में सॉते किया हुआ थोड़ा सा मिश्रण रखकर इसे अच्छे से किनारों पर दबा कर बंद कर लें। 
इसी प्रकार सभी पूरियों को भरकर रख लें। 
अब इन सभी को भाप वाले बर्तन में रख कर अच्छे से भाप दें। 
इन मोमो को चटपटी चटनी के साथ मजे से खायें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें