बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

AALOO MATAR KI TIKKI

आलू मटर की टिक्की 
आज मैं आप को आलू मटर की टिक्की बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री (२ प्लेट के लिए)
५ मध्यम आकार के उबले हुए आलू 
१ छोटा कप उबली मटर 
१ कप कॉर्नफ्लोर (अरारोट)
१ पतली कटी प्याज 
पतली कटी पत्तागोभी 
खट्टी चटनी 
मीठी चटनी
चाट मसाला 
भुना हुआ जीरा पाउडर 
नमक 
तलने के लिए रिफाइंड आयल 
१ कटोरी फेंटा हुआ हल्का मीठा दही (एक चम्मच चीनी)
बनाने की विधि 
उबले हुए आलू को छील कर कद्दूकस कर लें। 
इसमें अरारोट मिला कर अच्छे से गूँथ लें। 
अब इसकी छोटी -२ टिक्की बनाकर उसमे मटर भर कर अच्छे से गोल आकार में बना लें। 
इन टिक्की को नॉन स्टिक तवे पर थोड़े से तेल में करारी होने तक सेंक लें। 
अब एक प्लेट में टिक्की को रख कर हलके से दबा दें , इसके ऊपर दही , खट्टी चटनी,मीठी चटनी ,पत्ता गोभी और कटी हुई प्याज से सजा कर ऊपर से स्वादानुसार नमक ,जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल कर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें