आज मैं आप को अम्बी और धनिया की खट्टी चटनी बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री
२ कटी हुई अम्बी
१ कटोरी बारीक़ कटा धनिया
४-५ हरी मिर्च
१ चम्मच जीरा
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/४ चम्मच काला नमक
स्वादानुसार सफ़ेद नमक
बनाने की विधि
मिक्सी में आवश्यकतानुसार पानी ले कर सारी सामग्री मिला कर अच्छे से पीस लें।
इस चटनी को फ्रिज में स्टोर कर खाने के साथ प्रयोग करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें