शुक्रवार, 23 जून 2017

LAUKI KE KOFTE

आज मैं आप को लौकी के कोफ्ते बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप कद्दूकस की हुई लौकी 
१ आलू उबाल कर कद्दूकस किया हुआ 
१/२ कप बेसन 
तलने  के लिए तेल 
१ चम्मच गरम मसाला 
१ चम्मच हल्दी 
१ चम्मच धनिया पाउडर 
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
२ चम्मच मलाई 
१/२ चम्मच जीरा पाउडर 
१ तेजपत्ता 
२ चुटकी हींग 
स्वादानुसार नमक 
१ कप प्याज का पेस्ट 
१ कप टमाटर का पेस्ट 
१ चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट 

बनाने की विधि 

किसी हुई लौकी में आलू ,गरम मसाला ,बेसन ,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
एक कड़ाही में तेल गरम कर उसमे इस मिश्रण के बेलनाकार कोफ्ते बना कर  अच्छे से तल लें। 
अब कड़ाही में १ १/२ चम्मच तेल डाल कर इसमें तेज पत्ता ,हींग ,गरम मसाला और प्याज का पेस्ट डाल  कर अच्छे से भून लें ,भुन जाने पर इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट मिला कर भूने। 
भून जाने पर इसमें टमाटर का पेस्ट और बचे हुए मसाले मिला कर पानी सूखने तक भूने। 
पानी सुख जाने पर इसमें मलाई मिला कर थोड़ी देर चलायें और १ १/२ कप पानी मिला कर इसमें कोफ्ते डाल कर १० मिनट ढँक कर पका लें। 
गरमागरम सब्जी को धनिये के पत्तों से सजा कर सर्व करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें