आज मैं आप को दाल की पिट्ठी के परांठे बनाना सिखाऊंगी।
![]() |
पिट्ठी का परांठा |
आवश्यक सामग्री
१ १/२ कप आटा
१ चम्मच अजवाइन
१ चम्मच घी
रिफाइंड आयल
स्वादानुसार नमक
१ कप दाल की पिट्ठी
बनाने की विधि
आटे में नमक ,अजवाइन और घी मिला कर पानी के साथ नरम गूँथ लें।
इसकी छोटी -२ लोई बना कर बीच में पिट्ठी रख कर बेल लें।
इसे तवे पर रिफाइंड में सेंक लें।
परांठे को लौंजी या चटनी के साथ सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें