मंगलवार, 27 जून 2017

SEVAIN KA UPMA

आज मैं आप को सेवईं का उपमा बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सेवईं 
१ बड़ा प्याज कटा हुआ 
२ हरी मिर्च कटी हुई 
१ चम्मच राइ 
१ चम्मच जीरा 
३ बड़े टमाटर कटे हुए 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
१ चम्मच धनिया पाउडर 
स्वादानुसार नमक 
२ चम्मच तेल 

बनाने की विधि 

सेवईं को कड़ाही में भून ले और अलग रख लें। 
अब कड़ाही में तेल डाल कर ,राइ ,जीरा और प्याज को भूनें। 
इसमें कटी हरी मिर्च ,धनिया पाउडर ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और कटे हुए टमाटर मिला कर पानी सूखने तक भून लें। 
इसमें नमक मिला दें और तेल छोड़ने तक भूनें। 
अब इसमें भुनी सेवईं मिला कर २ १/२ कप पानी मिला दें। 
इसे ढँक कर १० मिनट के लिए पका लें और गरमागरम धनिया के पत्तों से सजा कर सर्व करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें