गुरुवार, 29 जून 2017

PYAJ KE BHAJIYE

आज मैं आप को प्याज के भजिये बनाना सिखाऊंगी 

आवश्यक सामग्री 

४ प्याज बारीक़ कटी हुई 
१/२ कप बेसन 
२-३ कटी हुई हरी मिर्च 
१/२ चम्मच गरम मसाला 
१ चम्मच जीरा पाउडर 
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
१ चम्मच धनिया पाउडर 
१ / २ चम्मच अमचूर पाउडर 
स्वादानुसार नमक 
तेल तलने के लिए 

बनाने की विधि 

एक बाउल में प्याज , बेसन और सारे मसाले ले कर २० मिनट  के लिए रख दें। 
जब प्याज पानी छोड़ दे तो इसको मसल -२ कर मिश्रण बना लें। 
अब कड़ाही में तेल गरम कर उसमे इस मिश्रण के छोटे -२ भजिये सेंक लें। 
इसे चटनी के साथ गरमागरम खाएं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें