शुक्रवार, 16 जून 2017

DAL KI NAMKIN PITTHI

आज मैं आप को दाल की नमकीन पिट्ठी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१/२ कप मुंग की धुली  दाल 
१ चम्मच उड़द की दाल धुली 
१ चम्मच चने की दाल धुली 
१ चमचा रिफाइंड तेल 
१/२ चम्मच हींग 
१ चम्मच जीरा 
१ चम्मच गरम मसाला 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
२ चम्मच धनिआ पाउडर 
१ चम्मच सौंफ पाउडर 
१ चम्मच अमचूर पाउडर 
१/२ चम्मच चीनी 
धनिआ ,हरी मिर्च कटी हुई 
स्वादानुसार नमक 

बनाने की विधि 

एक रात पहले सारी दालों को पानी में भिगो दें। 
अगले दिन पानी निकाल कर सभी दालों को मोटा पीस लें। 
कड़ाही में तेल गरम कर ,हींग ,जीरा ,हल्दी पाउडर ,मिर्च पाउडर ,हरी मिर्च ,धनिया पाउडर ,सौंफ पाउडर और पिसी दाल मिला कर अच्छे से भून लें। 
इसमें नमक ,अमचूर पाउडर और चीनी मिला दें और २० मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें। 
ठंडा होने पर इसमें कटी हरी धनिया मिला कर ,परांठे या कचौड़ी में भरकर सेंक लें और आम या चटनी के साथ खाएं 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें