आज मैं आप को चावल से नूडल इडली बनाना सिखाऊंगी।
![]() |
नूडल इडली |
आवश्यक सामग्री
१ कप चावल का आटा
१ चम्मच घी
१/४ चम्मच नमक
बनाने की विधि
चावल के आटे को हल्का सा भून ले।
एक भारी तली का बर्तन ले कर उसमे १ १/२ कप पानी डाल कर उबाल लें।
इसमें नमक ,घी और चावल का आटा मिलाकर १५-२० मिनट के लिए ढँक कर रख दें।
अब नूडल मेकर में इस मिश्रण को भरकर ,इडली के सांचों में नूडल भर लें।
इन नूडल इडली को ५ मिनट के लिए भाप में पका लें।
अब ये खाने के लिए तैयार हैं।
इन्हें हरी चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें